Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

सेना से रिटायर हुआ मेरू, First AC कोच से पहुंचा रिटायरमेंट होम, वायरल हुई तस्वीरें

मेरठ: फौज में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी जान की बाज़ी लगा कर जी जान से अपने देश के हिफाज़त करता है और ये जज्बा न सिर्फ इंसानों में बल्कि जानवरों में भी देखने को मिलता है। इसी जज्बे के को ध्यान में रखते हुए फौज से रिटायर होने वाले डॉग को उसके रिटायरमेंट पर शानदार पार्टी दी गई। इतना ही नहीं फौज में सेवाओं के योगदान के बाद रिटायरमेंट होने पर इस डॉग को ट्रेन के फर्स्ट एसी में सफर कराया गया। जहां ये डॉग मेरठ में रिटायरमेंट होम तक जाने के लिए फर्स्ट एसी में सफर कर फर्स्ट एसी कोच में पहुंचा। एसी फर्स्ट कोच में सफर करने वाले इस डॉग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिनके चलते इंडियन आर्मी के द्वारा डॉग के लिए दिए गए इस सम्मान को देखकर फौज की इस पहल की जमकर तारीफ हो रही है।

आपको बता दे भारतीय फौज के आर्मी डॉग यूनिट् से रिटायर हुए आर्मी डॉग मेरु का रिटायरमेंट हुआ। रिटायरमेंट के बाद फौज की तरफ से एक शानदार पार्टी भी दी गई और उसके बाद मेरु को फौज में उसकी सेवाओं के लिए सम्मानित करने का फैसला फौज के द्वारा लिया गया जिसके लिए मेरु को ट्रेन में फर्स्ट एसी का सफर कराया गया। रिटायर हुए फौजी डॉग मेरु को मेरठ में रिटायरमेंट होम तक लाने के लिए रेलगाड़ी के फर्स्ट एसी से भेजा गया। बताया जा रहा है कि मेरु एक वफादार ट्रैकर डॉग के रूप में अपने करियर के 9 साल की सेवा देने के बाद रिटायर हुआ है। रिटायरमेंट के बाद मेरु को मेरठ के आरवीसी सेंटर के डॉग्स रिटायरमेंट होम में रखा जाएगा जहां उसे अपनी आगे की जिंदगी गुजारनी है। 

वहीं फौज के द्वारा मेरु को उसके रिटायरमेंट की पार्टी देकर फूलमाला पहनाते हुए उसे सम्मानित किया गया। मेरु के इस सफर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इन्हें देखने वाला हर कोई फौज की इस सराहनीय पहल की जमकर तारीफ कर रहा है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा