Breaking News

पंजाब में पराली जलाने के 3144 मामले, 1077 किसानों पर लगा पर्यावरण मुआवजा     |   GRAP-3 के बावजूद जहरीली दिल्ली-NCR की हवा, AQI 400 के पार     |   व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, राष्ट्रपति को भेंट की गई हनुमान चालीसा     |   आज से दो दिन अयोध्या दौरे पर CM योगी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा     |   SIR के खिलाफ आज कोच्चि में CJP का प्रदर्शन, विरोध मार्च का ऐलान     |  

मायावती का बड़ा ऐलान, भतीजे आकाश आनंद को घोष‍ित क‍िया उत्तराधिकारी

बहुजन समाज पार्टी की बैठक में बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा ऐलान करते हुए भतीजे और पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। अभी तक प्राप्‍त जानकारी की मानें तो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश की जिम्मेदारी आकाश आनंद को सौंप दी गई हैं। आकाश बसपा को अन्‍य प्रदेशों में लोकसभा चुनाव के ल‍िए मजबूत करेंगे। हाल ही में हुए राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश व छत्‍तीसगढ़ में हुए व‍िधानसभा चुनाव में आकाश आनंद बेहद सक्र‍िय भूम‍िका में थे। 

बीएसपी चीफ मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं आकाश आनंद। उन्होंने लंदन के एक बड़े कालेज से एमबीए की डिग्री हासिल की है। बसपा की राजनीति में आकाश आनंद नया चेहरा नहीं है और न ही उनकी अचानक एंट्री हुई है।

बसपा प्रमुख मायावती ने 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव हारने के बाद सहारनपुर की रैली में उनको जनता के सामने किया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने काडर के बीच संदेश भी दिया था कि आने वाले दिनों में आकाश आनंद की पार्टी में भूमिका अहम हो सकती है। आज हुआ भी ऐसा ही। जब मायावती ने उन्‍हें अपना उत्‍तराध‍िकारी घोष‍ित कर द‍िया।