Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

Meerut: दवाइयों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर में मंगलवार रात एक दवाइयों के गोदाम में अचानक आग लग गई, आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, गोदाम के अंदर लाखों रुपए का सर्जिकल का सामान और दवाइयां रखी थी। सूचना पर तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आपको बता दे मेरठ के थाना लोहिया नगर के हुमायूं नगर का है जहां पर एक रिहायशी इलाके में दवाइयों और सर्जिकल सामान का गोदाम बना हुआ था, बताया जा रहा है कि रात में अचानक उसमें आग लग गई, देखते ही देखते आग पूरे गोदाम में फैल गई और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया प्रथम दृष्टया लग रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी है, सूचना पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर गई और लगभग 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, गनीमत रही कि कोई जनहानि इस हादसे से में नहीं हुई, जिस समय गोदाम में आग लगी थी उसे समय गोदाम में ताला लगा हुआ था और कोई अंदर नहीं था।

वहीं पूरे मामले में अग्निशमन अधिकारी संतोष राय ने बताया कि हुमायूं नगर थाना लोहिया नगर में आग की सूचना जैसे ही प्राप्त हुई वैसे ही चार गाड़ियां यहां मौके पर पहुंची और आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया, इसमें कोई जीवहानि नहीं है, जब जानकारी की गई तो पता चला कि रहमतुल्लाह का मकान है जिसे वाहिद द्वारा किराए पर लिया गया था और यहां पर एक दवाइयों का गोदाम बना रखा था, संभवतः आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है प्रतीत हो रहा है। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। जानकारी की जा रही है कि कितने का नुकसान हुआ है चार गाड़ियां टोटल लगी थी।