Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

मथुरा के कई हिस्से पानी में डूबे, सड़कों पर चलाए जा रहे हैं स्टीमर

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मथुरा का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया है। यमुना नदी में उफान के बाद कई इलाके जिले के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया है। प्रशासन फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए स्टीमर की मदद ले रहा है।

लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों में हालत और बिगड़ी है। बाढ़ के कारण गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। खेतों के बड़े हिस्से में पानी भर गया है। फसलें डूब गई हैं। अब किसान सरकार से नुकसान के लिए मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। इसका असर राज्य के कई हिस्सों में हजारों लोगों पर पड़ा है। फसलें बर्बाद हो गई हैं और गांव के गांव डूब गए हैं। केंद्रीय जल आयोग ने इस सप्ताह के शुरू में चेतावनी दी थी कि गंगा, यमुना, घाघरा, रामगंगा और शारदा जैसी नदियों का स्तर अभी और बढ़ेगा।