Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बलिया में बड़ा सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, 10 घायल

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले लोग  तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप और जीप में जोरदार टक्कर हो गई।

चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया है। घटना बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास की है। बलिया के एसपी देव रंजन वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान 46 साल के अमित कुमार गुप्ता, 32 साल के रंजीत शर्मा, नौ साल के यश गुप्ता 11 साल के राज गुप्ता और 50 साल के राजेंद्र गुप्ता के तौर पर हुई है। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने कहा कि "यह जनपद बलिया में थाना बैरिया के अंतर्गत सीमावर्ती इलाके पड़ता है, वहां पर रात में तीन साढ़े तीन बजे के लगभग एक एक्सीडेंट हो गया था। इसमें कुछ लोग एक तिलक का कार्यक्रम को अटेंड कर के आ रहे थे दो जीप और पिकअप वैन के बीच में एक्सीडेंट हो गया।

इसके साथ ही कहा कि एक एक्सीडेंट में छह लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें से दो बच्चे भी है। और काफी लोग घायल हुए हैं जिनको एक जिला अस्पताल में और बीएचयू के लिए रेफर किया है और जो घायल यहां पर जिला अस्पताल में हैं उनकी अच्छे से अच्छे इलाज की व्यवस्था कर रहे हैं।"