Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

UP: कन्नौज में लगातार हो रही बारिश से घर की छत ढही, महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में लगातार हो रही बारिश से नगर गांव में घर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घर में सो रही 65 साल की राजरानी की पर घर की छत गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जगह पर पहुंचकर महिला के शव को मलबे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उत्तर प्रदेश में कन्नौज समेत कई हिस्सों में गुरुवार को 24 घंटे तक भारी बारिश हुई।

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के अवध और रोहिलखंड इलाके के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बहुत भारी बारिश, अचानक बाढ़ और बारिश से जुड़ी दूसरी घटनाओं की चेतावनी जारी की है।

स्टेट रिलीफ कमीश्नर जी. एस. नवीन कुमार ने कहा, "हाल की बारिश को ध्यान में रखते हुए, ज्यादा बारिश वाले जिलों को चौबीसों घंटे निगरानी के लिए तैनात किया गया है। बाढ़ पीएसी/एसडीआरएफ/एनडीआरएफ टीमों को जरूरत के मुताबिक तैनात किया गया है। सभी इकाइयां तैयार हैं और स्टैंडबाय मोड पर हैं।" 

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में औसतन 28.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राहत विभाग के मुताबिक, 75 जिलों में से 51 में ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा 185.1 मिलीमीटर बारिश हाथरस जिले में दर्ज की गई। मथुरा में जिले में लगातार बारिश के बाद 31 घर आंशिक रूप से ढह गए। सीएचसी के प्रभारी डॉ. रामवीर ने बताया कि इस बीच, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरह की चारदीवारी ढह गई और सड़क का पानी केंद्र में घुस गया।