Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

वाराणसी में खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा नदी, शहर के सभी 85 घाट पानी में डूबे

Uttar Pradesh: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और शहर के सभी 85 घाट लगभग एक हफ्ते से पानी में डूबे हुए हैं। मशहूर अस्सी घाट समेत अलग-अलग घाटों पर पहुंच रहे पर्यटक उफनती गंगा नदी को देखकर हैरान हैं। गंगा नदी में लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए घाटों पर होने वाले पूजा और अनुष्ठान की जगह बदल दी गई हैं। घाट पुरोहितों और पुजारियों को भी ऊंची जगहों का रुख करना पड़ा है।

गंगा नदी खतरे के निशान से कुछ नीचे बह रही है। ऐसे में प्रशासन हाई अलर्ट पर है और लोगों को नदी के करीब न जाने की चेतावनी दी गई है। एहतियात के तौर पर नौका सेवाओं को रोक दिया गया है।

वाराणसी में बड़ी तादाद में लोगों की रोजीरोटी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के भरोसे चलती है। ऐसे में वे उम्मीद लगाए हैं कि उफनती गंगा नदी में पानी जल्द कम होगा और उनका रोजमर्रा का कामकाज पटरी पर लौटेगा।