Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

UP: फिरोजाबाद एसडीएम ने अचानक किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, एक्सपायर दवाएं मिलीं

Firozabad: एसडीएम कृति राज ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के दीदामई इलाके के शकील नईम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि दवाओं का आधा स्टॉक एक्सपायर हो चुका था।

कृति राज ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य केंद्र के खिलाफ डॉक्टरों के ड्यूटी से गायब रहने और उनके अनुचित व्यवहार के बारे में कई शिकायतें मिली थी। जांच में पाया गया कि आधी दवा का स्टॉक एक्सपायर हो चुका था, स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी थी और इसे सही तरीके से नहीं चलाया जा रहा था।

राज ने कहा कि सभी बातों पर ध्यान दिया गया है और जल्द ही जांच की जाएगी।