Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

लखनऊ: संजय गांधी पीजीआई अस्पताल के ओपीडी विभाग में लगी आग पर पाया काबू

लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल के ओपीडी विभाग में सोमवार को आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और वक्त रहते आग पर काबू पा लिया। 

डीआइजी फायर जुगल किशोर कुमार ने कहा, "ये पूरा फ्लोर करीब-करीब जो मैं अभी देखकर आया हूं वो जल चुका है। लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि शायद तीन लोगों का ऑपरेशान हो रहा था, एनेस्थीसिया वगराह दिया गया था। शॉर्ट सर्किट से या किसी दूसरे इंस्ट्रूमेंट के सर्किट से ये घटना होना समझ आ रहा है। अब जले तो हैं थोड़ा बहुत लोग। कर्मचारी जितेंद्र नाम का है जो अटेंडेंट था ओटी का, सफाई कर्मचारी है, उसके भी घायल होने की सूचना है। आग पर काबू है।"

अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।