Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, किया बैंक शाखा का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी सुबह गोरखपुर पहुंचे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय सोनबरसा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में सीएम योगी शामिल हुए।

सीएम योगी ने गोरखनाथ विश्वविद्यालय में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का उद्घाटन किया।

सीएम योगी आज गोरखपुर में फाइव स्टार होटल मैरिएट कोर्टयार्ड और रामगढ़ताल में संचालित होने वाले लेक क्वीन क्रूज का उद्घाटन भी करेंगे। दोनों ही सुविधाएं रामगढ़ताल क्षेत्र में उपलब्ध होंगी।