Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

योगी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों के प्रदर्शन के बाद यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द करके योगी सरकार ने लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. पेपर लीक के दावों के बाद लाखों अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द करने के साथ ही 6 माह के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है. सीएम योगी ने कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की सुचिता से खिलावाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' (पहले ट्विटर) के माध्यम से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द करने की सूचना दी है. उन्होंने बताया कि परीक्षाओं की शुचिताओं से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. 

राज्य सरकार ने नोटिस में लिखा है कि, 'दिनाक 17 व 18 फरवरी 2024 को संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में प्राप्त तश्यों एवं सूचनाओं के परीक्षण के आधार पर शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृश्टिगत इस परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. शासन ने भर्ती बोर्ड को यह निर्देश दिए हैं कि जिस भी स्तर लापरवाही बरती गई है उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए.'

6 माह के भीतर होगा री-एग्जाम, मिलेगी फ्री ट्रैवल की सुविधा
पेपर रद्द करने के साथ ही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर 6 महीने के अंदर पूरे शुचिता के साथ दोबारा कराने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा पर परीक्षार्थियों से परीक्षा के लिए आने-जाने का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा. आदेश में लिखा है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सेवा से अभ्यर्थियों को नि:शुल्क सुविधा अपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है.