मेरठ में गरजा बाबा का बुलडोजर, MDA ने एक्शन लेते हुए कई अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की
उत्तर प्रदेश में बाबा का बुलडोजर गरज रहा है। अवैध कॉलोनीयों पर मेरठ विकास प्राधिकरण ने आज एक बार फिर करवाई का बुलडोजर चला दिया है। मेरठ के मवाना तहसील में कई अवैध कॉलोनीयों को आज मेरठ विकास प्राधिकरण के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलता देख भूमाफियाओं के होश उड़ गए। इसके बाद कार्रवाई का दौर अभी भी चल रहा है।
यह तस्वीर मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र की है। जहां 2 अवैध कॉलोनी और दर्जन भर अवैध निर्माणों पर आज एमडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम आज सुबह ही मवाना पहुंच गई। जिसके बाद एक के बाद एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश भी की। लेकिन प्राधिकरण की टीम और पुलिस बल के चलते भूमाफियाओं के मंसूबे फेल हो गए। आपको बता दे की मेरठ में अवैध कॉलोनी पर मेरठ विकास प्राधिकरण सख्त है। अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। ताकि शहर का सुंयोजित विकास हो सके।
रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा
You may also like
दीपोत्सव में रामयंत्र की धुन से बढ़ी छोटे कारोबारियों की कमाई, आस्था बनी आजीविका का आधार.
धनतेरस पर 1.42 करोड़ बच्चों की थाली में परोसा गया हलवा, योगी सरकार ने त्योहार की खुशियां कीं साझा.
ओडीओपी बना आत्मनिर्भरता का मॉडल, दीपावली पर यूपी के स्थानीय कारोबार को मिल रही मजबूती.
‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान का असर, सुधार के बाद 86 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस बहाल.