उत्तर प्रदेश के सुल्तानुपुर जिले में बदमाशों मे बीजेपी नेता के 23 साल के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पीड़ित अभय प्रताप सिंह बीजेपी मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह का भतीजा था। वारदात कोतवाली नगर के पयागीपुर इलाके में रेस्टोरेंट के बाहर हुई जहां मामूली विवाद को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ''कुछ देर तक हाथापाई हुई और हालात इतने बिगड़ गए कि एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी।'' कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पकरी गांव के निवासी सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। उसके दोस्त उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात आपसी विवाद का नतीजा थी। संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद सटीक वजह सामने आएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस टीमें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं।
सुल्तानपुर में बीजेपी नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
You may also like
कांग्रेस-सपा लोकतंत्र नहीं, अपना परिवार बचाने का अभियान चला रही हैं: सीएम योगी.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन-पूजन, सीएम योगी ने किया स्वागत.
लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का प्रयास कर रहा विपक्ष: सीएम योगी.
सीएम योगी 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र.