Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन-पूजन, सीएम योगी ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे नितिन नबीन ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यहां गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

vdVDF

नितिन नबीन ने मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के सामने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

vsvfs

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। उन्होंने नितिन नबीन को मंदिर और नाथपंथ से जुड़ी परंपराओं व इतिहास के बारे में जानकारी दी।

vvdf

मुख्यमंत्री ने नितिन नबीन को अंगवस्त्र, प्रसाद और गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मंदिर में प्रसाद और जलपान ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

vFvfD

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद रविकिशन शुक्ल और विजय दूबे सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।