Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

CAA लागू होने के बाद जुम्मे की नमाज को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा

Meerut: नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA लागू होने के बाद पहले जुम्मे को लेकर आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया। बात करें अगर मेरठ की तो मेरठ में 12 संवेदनशील पॉइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। सोशल मीडिया और भ्रम फैलाने वाले लोगों पर पहली नजर रखने के निर्देश भी जारी किए।

जहां-जहां मुस्लिम बाहुल्य इलाके हैं वहां पुलिस लगातार गश्त करते हुए नजर आ रही है। यह वही पॉइंटस है जहां CAA को लेकर 2019 में दंगा भड़का था। अन्य पॉइंट्स पर आगजनी और पथराव किया गया था। लोगों ने गोलियां भी दागी थी। पुलिस ने इन्हीं सब घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इन पॉइंट्स पर सुरक्षा पर बढ़ा दी हैं। इसके अलावा तंत्र सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र भी अलर्ट मोड पर रखा है। ताकि किसी भी घटना से पहले ही उसे रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों की माने तो कोई भी अगर भ्रम फैलाएगा या फिर माहौल खराब करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।