Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

UP: भीषण गर्मी की मार झेल रहे स्कूली बच्चों को राहत, प्रशासन ने टाइमिंग में बदलाव किया

Sonbhadra: अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी दस्तक दे चुकी है। देश के कई हिस्सों में पारा अभी से 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में प्रशासन ने भीषण गर्मी और धूप में स्कूल जा रहे बच्चों को राहत दी है। 

दरअसल, सोनभद्र में ज्यादातर स्कूलों की छुट्टी दोपहर दो बजे तक हो रही थी। ऐसे में बच्चे घर जाते वक्त भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे थे, जिससे उनके बीमार पड़ने का खतरा बढ़ती गर्मी के साथ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था। अभिभावक भी स्कूल की टाइमिंग में बदलाव की मांग कर रहे थे, जिससे वे अपने बच्चे और खुद को तपती गर्मी से बचा सकें। 

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जनपद में सभी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला किया है। अब स्कूलों का नया समय सुबह 7:30 से दोपहर एक बजे तक होगा, जो पहले दो बजे तक था।

बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुनार पाठक ने कहा, "इस समय गर्मी बहुत अधिक है।इसके संबंध में विभाग की तरफ से भी दिशा-निर्देश प्राप्त हैं, जिसनें पानी की विशेष व्यवस्था हो, पंखें दुरस्त रहे, बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके, कपड़े पूरे पहने। इसके साथ-साथ हमारे शिक्षा निदेशक महोदय का पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें विद्यालय के समय परिवर्तन का भी निर्देश दिया गया है और विद्यालयों का समय 7:30 से एक बजे तक करने के निर्देश प्राप्त हैं। इस संबंध में जनपद के सभी विद्यालयों को निर्देशित कर दिया गया है।"

उन्होंने कहा कि ये आदेश सरकारी के अलावा सभी प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगा।