Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में करीब एक दर्जन चूड़ी कारीगर घायल

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चूड़ी कारीगरों से भरी एक मैक्स गाड़ी एक्सल टूटने से पलट गई। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन चूड़ी कारीगर घायल हो गए। दुर्घटना का शिकार हुए चुड़ी कारीगरों में से एक ने बताया, "सुबह जब मजदूर चूड़ी फैक्ट्री जा रहे थे, तो एक्सल टूटने के कारण गाड़ी पलट गई। करीब 12-14 लोग घायल हैं, जिनमें से पांच-छह की हालत गंभीर है।"

ये सभी मजदूर नारखी थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव के रहने वाले हैं। वो सुबह चूड़ी फैक्ट्री में काम करने के लिए मैक्स गाड़ी से फिरोजाबाद आ रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया, बाकियों का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। गाड़ी पलटने की ये घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के शांति रोड पर हुई है।