Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

महराजगंज में दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ये घटना बृजमनगंज के करमहा गांव में हुई। ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले पुरुष समेत दो महिलाओं ने अपनी जान गवा दी, वहीं और दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी मृतक झारखंड के रहने वाले थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।