Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

UP: IIT BHU ने बनाया अनोखा सोलर पावर प्लांट, कम लागत में बनाएगा ज्यादा बिजली

आईआईटी बीएचयू के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के रिसर्चस ने सोलर एनर्जी प्रोडक्शन में नई तकनीक का इस्तेमाल करके अनोखा पावर प्लांट बनाया है। नई डिजाइन का ये सोलर प्लांट पहले से चले आ रहे प्लांट के मुकाबले कम लागत में ज्यादा बिजली का उत्पादन करेगा। इस रिसर्च को भारत सरकार ने पेटेंट दे दिया है। प्लांट का अनूठा इनलेट और कलेक्टर डिजाइन इसकी खासियत है।

बेल-माउथ शेप का इनलेट और कलेक्टर मिलकर हवा की रफ्तार को कई गुना बढ़ा देता है, जिससे ज्यादा बिजली पैदा होती है। रिसर्च टीम का नेतृत्व कर रहे मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि नया सोलर चिमनी पावर प्लांट सूर्य की गर्मी से ज्यादा बिजली उत्पादन के लिए बेहतर और सस्ता विकल्प है।

उन्होंने कहा, "ये नेचुरली हीट होती है। हमने क्या किया कि इसके बीच में जो लॉसिस होते हैं, हमने उसको काफी कम किया है। जैसे इनलेट की एंट्री, चिमनी की डिजाइन। उससे क्या होता है जो हवा की रफ्तार है उसे हमने तीन गुना बढ़ा दिया है। हवा की रफ्तार टर्बाइन को रोटेट करने में मदद करती है। अगर इस तकनीक का इस्तेमाल गांव में बिजली लगाने के लिए करना है तो ये काफी यूजफुल होगा।"

हालांकि, इस अनोखे डिजाइन वाले प्लांट में भी सोलर कलेक्टर और चिमनी को रखने की अच्छी-खासी जगह की जरूरत होती है।