Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ा

असम और पड़ोसी राज्यों के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है जिसके बाद ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ गया है। राज्य में बाढ़ की वजह से 15 जिलों के 1.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम के कई इलाकों में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, यहां तक ​​कि गुवाहाटी के मध्य से गुजरने वाली ब्रह्मपुत्र के तट पर स्थित मंदिरों पर भी पानी फिर गया है। 

28 मई से राज्य में बाढ़, बारिश और तूफान के कारण मरने वालों की कुल लोगों की संख्या 35 हो गई है। सोमवार को आठ जिलों के 1.05 लाख से ज्यादा लोग आपदा से प्रभावित हुए। करीमगंज सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां 1,52,133 लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं।

कुल 1378.64 हेक्टेयर फसल भी नष्ट हो गई है जबकि 54,877 मेवशी प्रभावित हुए हैं। कुल मिलाकर 5114 प्रभावित लोगों ने 43 राहत शिविरों में शरण ली है। वर्तमान में 24 रेवेन्यू सर्कल के अंतर्गत 470 गांव पानी में डूबे हुए हैं।

कई जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और दूसरे बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल कामपुर में कोपिली नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ प्रभावित जिले बिश्वनाथ लखीमपुर, होजई, बोंगाईगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, उदलगुरी, दरांग, धेमाजी, हैलाकांडी, करीमगंज, हैलाकांडी, गोलपारा, नगांव, चिरांग और कोकराझार हैं।