Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Bihar: सरकारी स्कूल में 12 साल की बच्ची की मौत के बाद पटना में हिंसक प्रदर्शन, पुलिसकर्मी घायल

Bihar: पटना के एक सरकारी स्कूल के शौचालय में जलने से 12 साल की बच्ची की मौत के बाद, उसके परिजनों ने गुरुवार को थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन और पथराव किया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पीड़िता, जो कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। बुधवार को गर्दनी बाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गर्ल्स मिडिल स्कूल के शौचालय में गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली थी। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गर्दनीबाग थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जांच में त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मी से हाथापाई हुई, जिसके बाद पथराव हुआ। प्रदर्शन के कारण यातायात जाम भी हो गया।

एसपी ने दावा किया कि बुधवार को लड़की की मौत की खबर के बाद, उसके परिजन स्कूल पहुंचे, हंगामा किया और कुछ पुलिसकर्मियों पर हमला किया। उन्होंने बताया कि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।