Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

उत्तर प्रदेश: कानपुर में ट्रक पुल से रेलवे ट्रैक पर गिरा, ड्राइवर की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुजैनी पुल से तेज रफ्तार ट्रक कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और गार्ड रेलिंग को तोड़ने के बाद वो लगभग 30 फीट नीचे पटरियों पर जा गिरा।

कानपुर नगर के डीसीपी राजेश सिंह ने बताया कि ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारी रेलवे लाइन के बारे में जानकारी देंगे।