मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 28 वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री आवास में होगा। इस दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश में फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जबकि छह अन्य जनपदों में नई प्रयोगशालाएं स्थापित करने का काम जारी है।
फॉरेंसिक जांच व्यवस्था को मिल रही मजबूती
प्रदेश की सभी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में ई-फॉरेंसिक 2.0 का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस की स्थापना की गई है।
वहीं, प्रदेश की सात विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में डीएनए जांच अनुभाग भी क्रियाशील हैं। नए वैज्ञानिक अधिकारियों की नियुक्ति से प्रदेश में फॉरेंसिक जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के विश्लेषण की व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।