Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

Punjab: अमृतसर में ढाई साल के बच्चे समेत दो महिलाओं की हत्या, आरोपित ने किया सरेंडर

अमृतसर के कंडोवाली गांव में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने ढाई साल के बच्चे समेत अपनी मां और भाभी की हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपित अमृतपाल ने  वारदात को धारदार हथियार से अंजाम देने के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 

परिजनों ने अमृतपाल पर नशे का आदी होने का आरोप लगाया है। इस बीच, एक अधिकारी ने कहा कि आरोपित तनाव में था क्योंकि उसकी पत्नी और बेटियों ने उसे छोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।