Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

बेंगलुरू में बिना ब्याज गोल्ड लोन धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार, 1.5 Kg सोना और 5 Kg चांदी जब्त

Karnataka: बेंगलुरू सिटी पुलिस की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की आर्थिक अपराध शाखा ने "जीरो परसेंट ब्याज दर पर गोल्ड लोन" देने से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी ने विद्यारणपुरा में एक आभूषण की दुकान खोली थी और लोगों को आकर्षित करने के लिए बिना ब्याज दर के गोल्ड लोन देने का विज्ञापन दिया था। इस विज्ञापन पर विश्वास करके कई ग्राहकों ने अपने सोने के आभूषण गिरवी रखकर लोन ले गए।हालांकि, उन्हें गिरवी रखे गए सोने के वास्तविक मूल्य का केवल 50-60 फीसदी पैसा ही दिया गया। उनसे कहा गया कि तकरीबन 11 महीने तक उन्हें अपने गहने गिरवी रखने होंगे।

इस दौरान, आरोपियों ने गिरवी रखे सोने को एच.आर.बी.आर. लेआउट स्थित एक दूसरी आभूषण की दुकान को अवैध रूप से बेच दिया, जिससे उन्हें 40-50 मुनाफा हुआ। इस धोखाधड़ी के तहत लगभग 4 किलो सोने की हेराफेरी की गई। 11 महीने बाद, आरोपी ने दुकान बंद कर दी और फरार हो गया।

दो हफ्ते पहले, मुख्य आरोपी को बेंगलुरू के पीन्या स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की गई और पुलिस ने एक किलो 478 ग्राम सोने के आभूषण और पांच किलो चांदी का सामान जब्त किया। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1.8 करोड़ रुपये है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ने मंगलुरु जिले और केरल राज्य में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।