Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

पुलिस के पास पहुंचा सैन्यकर्मी...बोला-साहब! मुझे बचा लो

साहब, मेरी पत्नी मुझे बहुत मारती है। मुझे उससे बचा लो। सुबह-सुबह किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हुई तो उसने पीट दिया। यह कहना है सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी निवासी एक सैन्यकर्मी कर्मी का। सैन्यकर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी से बचाव करने और कार्रवाई की मांग की है।

 

बुधवार को एक चौंका देने वाला सिविल लाइंस कोतवाली परिसर पहुंचा। कोतवाली पहुंचा एक सैन्यकर्मी ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह सेना में तैनात है और देश की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर तैनात है। वह घर पर सुरक्षित नहीं है। कहा कि उसकी पत्नी लंबे समय से उसका उत्पीड़न कर रही है। आए दिन छोटी-छोटी बातों पर बहस करने लगती है। उसकी बातों का अगर जवाब देता हूं तो वह मारपीट करने पर उतारू हो जाती है।