Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

J-K: राजौरी और उधमपुर में छिपे आतंकवादी, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Jammu and Kashmir: सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी और उधमपुर जिलों के दूरदराज के वन क्षेत्रों में छिपे आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजौरी के कांडी के बीरंथुब इलाके में मंगलवार शाम को पुलिस और कुछ आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई जबकि उधमपुर के बसंतगढ़ के धरनी टॉप इलाके में भी तीन संदिग्ध आतंकवादियों को घूमते हुए देखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मदद से पुलिस ने इन इलाकों में घेराबंदी मजबूत कर दी है और आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए बुधवार सुबह बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि घेराबंदी और तलाशी अभियान को आस-पास के क्षेत्रों तक बढ़ा दिया गया है लेकिन अब तक आतंकवादियों के साथ कोई नया संपर्क स्थापित नहीं हुआ है।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टूटी ने मंगलवार को कहा था, "राजौरी के कांडी थाना क्षेत्र के बीरंथुब इलाके में आतंकवादियों और एसओजी (विशेष अभियान समूह) टीम के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।"