Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

CM योगी ने वीरता पदक से सम्मानित किए जांबाज पुलिसकर्मी, शहीद निरीक्षक की पत्नी को भी सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले एसटीएफ के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद निरीक्षक की पत्नी मुनेश देवी को नगद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

निरीक्षक सुनील कुमार ने 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चार अपराधियों को मार गिराने में साहस का परिचय दिया था। कर्तव्य निभाते हुए वह शहीद हो गए थे। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी।

गणतंत्र दिवस 2025 पर घोषित वीरता पदक

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर घोषित वीरता पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में देवदत्त सिंह, राजन कुमार, रितुल कुमार वर्मा, निपुण अग्रवाल आईपीएस, स्वतंत्र कुमार सिंह, मुन्ने सिंह, नीरज कुमार पाल, अशोक कुमार मीणा आईपीएस, कुलदीप कुमार, गीतेश कपिल, प्रवीण अहलावत, अमित, अंगद सिंह यादव, डॉ. दीक्षा शर्मा, संदीप कुमार और रिपुदमन सिंह शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों ने एसटीएफ, पीएसी, नागरिक पुलिस और विभिन्न पुलिस कमिश्नरेट व जिलों में अपनी सेवाओं के दौरान साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया।

गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित वीरता पदक

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित वीरता पदक पाने वालों में धर्मेंद्र सिंह राठौर, केशव शांडिल्य, राहुल कुमार, अजय कुमार वर्मा, घनश्याम यादव, अवनीश कुमार त्यागी, अमित त्रिपाठी, अमित, मनीष बिष्ट और रणधीर सिंह शामिल हैं। इनमें एसटीएफ के साथ-साथ बुलंदशहर, मथुरा, मैनपुरी और गाजियाबाद समेत विभिन्न जिलों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

समारोह में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के बलिदान को भी याद किया और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।