Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़, संदिग्ध आईईडी बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया, जबकि जम्मू के पास अखनूर में शनिवार शाम को एक संदिग्ध परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किया गया। पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त तलाशी दल ने झूलास बेहरा गांव में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया, जहां से दो हथगोले और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों ने नियंत्रित विस्फोट में दोनों हथगोले नष्ट कर दिए, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। एक अन्य घटना में जम्मू के बाहरी इलाके अखनूर में घरोटा के पास टाइमर के साथ एक संदिग्ध आईईडी बरामद किया गया।
बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया।