Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, एक व्यक्ति गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

Batla: पंजाब पुलिस ने सोमवार को बटाला में एक आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चार हथगोले, एक आरडीएक्स आधारित आईईडी तथा संचार उपकरण जब्त किए हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप ब्रिटेन स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकवादी निशान सिंह उर्फ निशान जोडिया के निर्देश पर रखी गई थी, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देशों के तहत काम कर रहा था, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बटाला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बटाला के बलपुरा गांव से चार हथगोले, एक आरडीएक्स आधारित आईईडी और संचार उपकरण बरामद किए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक अन्य फरार है। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’ यादव ने बताया कि सीमा पार के षड़यंत्र का पर्दाफाश करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।