Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

UP-Bihar के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, किसानों की चिंता बढ़ी

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिन निकलने के कुछ घंटों तक तो सूरज अपनी तपिश से गर्मी बढ़ा रहा था लेकिन शाम होते होते तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे वाराणसी में आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया और आंधी के कुछ देर बाद ही बारिश भी शुरू हो गई। 

शहर के लोगों ने इस बदलते मौसम का स्वागत किया लेकिन साथ ही डर भी जताया कि इससे किसानों का नुकसान हो सकता है। यूपी में अचानक से बदले मौसम ने किसानों के लिए चिंता बढ़ा दी है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलने से पारा गिर गया।