Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

बंगाल की खाड़ी में तूफान की आहट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव सोमवार तक गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा इससे 12 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि वेदर सिस्टम सोमवार रात तक पुरी और दीघा के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है। दक्षिण बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान, नॉर्थ 24 परगना, हुगली, नादिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिले में 12 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है।

कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को 11 सितंबर तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के साथ बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी है। आईएमडी के मुताबिक हालात और खराब हो सकते हैं। 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की तफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।