Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

उत्तराखंड में रेलवे को मिले 5131 करोड़

आम बजट में उत्तराखंड को रेलवे के लिए 5131 करोड़ रुपये मिले हैं। यह जानकारी बुधवार को वर्चुअल प्रेस वार्ता में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और चार नई परियोजनाओं को भी गति मिलेगी। वहीं, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम 2026 तक पूरा हो जाएगा।

बता दें कि हर साल प्राकृतिक आपदाओं का दर्द झेलने वाले हिमालयी राज्य उत्तराखंड की चिंता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में दिखी थी। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए केंद्रीय सहायता देने का जिक्र किया था। वहीं, उत्तराखंड को स्पेशल पैकेज देने की बात भी कही थी।