Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

RJD नेता शिवशंकर सिंह की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर दिया वारदात को अंजाम

Bihar: बिहार के वैशाली जिले में आरजेडी नेता शिवशंकर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली में सोमवार देर रात उस समय घटी जब मृतक शिवशंकर सिंह अपने पुराने घर से नए घर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दागीं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बिदुपुर थाने की पुलिस देर रात मौके पर पहुंची, जहां से पुलिस ने चार खोखे भी बरामद किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन इस घटना से स्थानीय लोग काफी गुस्से में हैं। लोगों ने सड़क पर धरना देकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। वे सुरक्षा के मुद्दे पर भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।