Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

MP News: ग्वालियर में एक बच्चे की मौत, तीन की हालत गंभीर, गैस रिसाव की आशंका

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गेहूं के भंडार में रखे कीटनाशकों से निकली गैस के कारण कथित तौर पर चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को ये जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अतुल सोनी ने बताया कि गोला का मंदिर इलाके में मौजूद ये घर शिवकुमार यादव का है, जिन्होंने गेहूं भंडारण केंद्र में कीटनाशक रखे थे।

उन्होंने बताया, "सत्येंद्र शर्मा, यादव के घर के भूतल पर परिवार के साथ रहते हैं। शर्मा, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी आज सुबह बेहोशी की हालत में मिले। लड़के की मौत हो गई, जबकि बाकी की हालत गंभीर है।"

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कीटनाशक से गैस का रिसाव हुआ है। पुलिस के अनुसार, कीटनाशक को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है और इसके विक्रेता से पूछताछ की जाएगी।

सत्येंद्र शर्मा की बहन कृष्णा शर्मा ने बताया कि रिश्तेदारों को सुबह घटना के बारे में पता चला। उन्होंने दावा किया, "ये हादसा गैस के कारण हुआ, जो गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए लाए गए कीटनाशकों से निकली है।"