Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की प्रेसवार्ता

 

केदारनाथ धाम को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा और सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने हरकी पैड़ी से पद यात्रा शुरू की। इसी दिन मुख्यमंत्री ने भी केदारनाथ धाम पहुंच कर दर्शन किए। केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर नई दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का शिलान्यास को लेकर भाजपा नेताओं को बाबा केदार से माफी मांगनी चाहिए।