Breaking News

कर्नाटक: ‘बेंगलुरु विकास मंत्रालय ही चाहिए’, मंत्री रामलिंगा की CM डीके से डिमांड     |   पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन किए     |   भारत और नेपाल के सैन्य नेतृत्व ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर चर्चा की     |   सरकार मॉनसून सत्र में पेश करेगी परिसीमन विधेयक, सहमति के लिए DMK-TMC से की बात     |   खान ग्लोबल स्टडीज पहुंची पटना पुलिस, खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को गिरफ्त में लिया     |  

कोटा में JEE अभ्यर्थी छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के एक छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, यह मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। छात्र पिछले एक वर्ष से अधिक समय से कोटा के एक हॉस्टल में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था।

कोटा के डीएसपी योगेश कुमार ने बताया कि छात्र के दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई जवाहर लाल के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान आर्यन ओझा के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले का निवासी था। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मामले की जांच जारी है।