Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, संवैधानिक संस्थाओं पर टिप्पणी का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गुरुवार को सिलीगुड़ी साइबर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई। यह शिकायत वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी ने अपने सार्वजनिक भाषणों और मीडिया बातचीत के दौरान चुनाव आयोग और केंद्रीय सुरक्षा बलों जैसी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए, जिससे लोगों के बीच इन संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा हो सकता है।

शिकायत में 2 जून 2026 को एक राजनीतिक कार्यक्रम में दिए गए उनके कथित बयान का भी उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ममता बनर्जी ने गृह मंत्रालय के साथ गोपनीय बातचीत का दावा किया और भारत सरकार तथा केंद्रीय गृह मंत्री को बांग्लादेश में हुई एक राजनीतिक हत्या से जोड़ने वाले आरोप लगाए। शिकायत के अनुसार, ऐसे बयानों से भारत सरकार की छवि को नुकसान पहुंच सकता है और दो देशों के बीच संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

इससे पहले भी ममता बनर्जी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई थी। उस शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। साथ ही, चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए कुछ बयानों को भी विवादित बताया गया था। फिलहाल पुलिस ने नई शिकायत पर जांच शुरू कर दी है और मामले की पड़ताल की जा रही है।