Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Himachal: शिमला, हमीरपुर समेत कई जिलों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप कुमार ने बताया कि हमीरपुर जिले में सामान्य से 50 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि कांगड़ा में सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुछ और ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्थानीय मौसम कार्यालय ने शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में शनिवार तक अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कम से मध्यम खतरे की भी चेतावनी दी है।