Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

एक तरफा प्यार में लड़की और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, फिर खुद की आत्महत्या

MP: इंदौर में एकतरफा प्यार में एक छात्र ने लड़की और उसके रिश्तेदार युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। फिर कुछ दूर जाकर खुद ने भी सुसाइड कर लिया।तीनो की मोके पर मौत हो गई वही पुलिस ने तीनो के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इंदौर मे एक तरफ़ा प्यार में तीन मौत पहले आरोपी ने छात्रा स्नेहा जाट को गोली मारी और उसके बाद उसके रिश्तेदार दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद कुछ दूर जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक घटना इंदौर के खंडवा रोड स्थित स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस की है। जहां लड़की स्नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर और उसका रिश्तेदार दीपक जाट निवासी आगर मालवा मंदिर में दर्शन करने आए थे। एक अन्य लड़का अभिषेक यादव निवासी इंदौर पहले से वह मौजूद था, जो स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था।

दोनों को साथ देखकर अभिषेक ने स्नेहा और उसके दोस्त दीपक गोली मार दी। फिर यहां से सामने भाग गया। वह घबराते हुए अरिहंत कॉलेज कैम्पस में पहुंचा और सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। उसे लगा कि दो लोगों को गोली मारने के बाद खुद भी नहीं बच पाएगा। इसी कारण से उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक को स्नेहा और दीपक जाट की दोस्ती पसंद नहीं थी। वह स्नेहा से प्यार करता था लेकिन स्नेहा ने उसे मना कर दिया था। इसके चलते अभिषेक ने पूर्व में दोनों को हत्या की धमकी भी दी थी। लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस सभी लाइसेंसी हथियार जमा करा रही है। ऐसे में पुलिस यह भी पता कर रही है कि अभिषेक यादव के पास पिस्टल कहां से आई। पुलिस यह भी पता कर रही है कि पिस्टल अवैध तो नहीं है।

रिपोर्ट- अमित बगलेकर