Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

हरिद्वार में हरियाणा के चार कांवड़िए गिरफ्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार में जल भरने गए चार कांवड़ियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि इन कांवड़ियों का रविवार को पार्किंग शुल्क को लेकर ठेकेदार से झगड़ा हुआ था. इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े में शामिल चारों कांवड़ियों को अरेस्ट कर लिया है. इन कांवड़ियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले महंत सौरभ गिरी नागा बाबा (40), दिव्य उर्फ दीपू (19), रजत (19) और अरुण (18) के रूप में हुई है.