Breaking News

खान ग्लोबल स्टडीज पहुंची पटना पुलिस, खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को गिरफ्त में लिया     |   WB: टीएमसी नेता कृष्णा चक्रवर्ती ने बिधाननगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया     |   दिल्ली के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया     |   दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट ने आरोपियों की कस्टडी 6 जुलाई तक बढ़ाई     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: फॉरेंसिक जांच के लिए FSL टीम आज फिर घटनास्थल जाएगी     |  

माघ पूर्णिमा पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

माघ पूर्णिमा के मौके पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए अयोध्या के सरयू घाट पर पहुंचे।

श्रद्धालु प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजामों से खुश दिख रहे हैं, उनका कहना है कि वे इससे पहले भी कई बार रामनगरी में पवित्र सरयू नदी में स्नान करने के लिए आ चुके हैं लेकिन इतने बेहतरीन इंतजाम पहले कभी नहीं दिखे।

माघ पूर्णिमा के मौके पर तिल और अन्न दान करने का खास महत्व है, श्रद्धालुओं का कहना है कि "आज माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कम से कम 10 हजार राम भक्त यहां आए हैं और हम काफी बार इस सरयू नदी में स्नान कर चुके है लेकिन इस बार, प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की है कि सभी राम भक्तों को कोई कष्ट नहीं हो सकता है। इसके साथ ही कहा कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है, हमारा मन अंदर प्रफुल्लित है और ये लग रहा है कि रोम-रोम में हम लोगों के राम बस गए हैं, यहां की सारी व्यवस्थाएं बहुत सुंदर हैं।"