Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

लोटस 300 के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली, मेरठ, नोएडा और चंडीगढ़ समेत देश की दर्जन भर ठिकानों पर आज सुबह से ED की छापेमारी जारी है. ये कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय ने लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ की है. छापेमारी के दौरान ईडी की अधिकारियों ने एक रिटायर्ड IAS अफसर और नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह के घर से करोड़ों रुपये के डायमंड, गोल्ड, कैश और दस्तावेज बरामद किए हैं. इसमें एक पांच करोड़ का डायमंड भी शामिल है. इस मामले में मनी लांड्रिंग का मामला ED ने दर्ज किया था.

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ रहे मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर भी रेड में करीब एक करोड़ रुपये कैश, 12 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वलरी, 7 करोड़ कीमत के सोने के जेवरात और केस से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं. ये 300 करोड़ रुपये का घोटाला था, जिसमे ED ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था.