Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

क्रिकेटर मुनाफ पटेल करेंगे आईआईटीयंस की स्पर्धा की शुरुआत

आईआईटी बीएचयू के स्पर्धा- 2024 की शुरुआत आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बॉलर मुनाफ पटेल करेंगे। आज शाम साढ़े 6 बजे जिमखाना ग्राउंड पर स्पर्धा का शुभारंभ होगा। इसके बाद कल से बैक टू बीज प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हो जाएगा। 2000 टेक्नोसेवी 20 गेम्स में हिस्सा लेंगे। ई-स्पर्धा में पांच वीडियो गेम्स होंगे। 2011 में वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा रहे मुनाफ पटेल ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया और कहा कि आईआईटी बीएचयू में आज शाम खिलाड़ियों से मिलूंगा। उन्होंने स्पर्धा को पूरी खेल भावना के साथ खेलने के लिए कामना की।