Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

शहर में आज रूट प्लान देखकर निकलें, नैनीताल रोड रहेगी बंद

सोमवार को आप हल्द्वानी आ रहे हैं तो शहर का रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें। रोडवेज से कालाढूंगी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ और बिजली की लाइन शिफ्ट का कार्य आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान कालाढूंगी चौराहे से रोडवेज तक कोई भी वाहन नहीं चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी रूट डायवर्जन सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक जारी रहेगा।

  • पर्वतीय रूट से आने वाले और बरेली-रामपुर रोड को जाने वाले वाहन भी इसी रूट का प्रयोग करेंगे।
  • बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें तीनपानी बाइपास और रामपुर रोड से आने वाली पंचायत घर से होते हुए गौला बाइपास से ताज चौराहे होते हुए रोडवेज बस अड्डे जाएंगी।
  • बरेली/रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त रोडवेज बसें सिंधी चौराहे से मंगलपड़ाव होते हुए जाएंगी।