Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

सीएम योगी करेंगे दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण

दिव्यांगजन की जीवन सुगमता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 30 सितंबर को गोरखपुर में कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण समारोह में शामिल होंगे। सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में आयोजित होने वाले इस समारोह में 509 दिव्यांगजन को कुल 664 सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

समारोह में दिव्यांगजन को उनकी जरूरत और दिव्यांगता के अनुसार करीब सवा करोड़ रुपये के उपकरण दिए जाएंगे। इन उपकरणों का उद्देश्य दिव्यांगजन को दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

इन उपकरणों का होगा वितरण

समारोह में 127 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 25 को ई-ट्राईसाइकिल और 70 दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल दी जाएगी। इसके अलावा 155 दिव्यांगजन को 319 स्मार्ट केन और ब्रेल किट, 90 को हियरिंग एड और 5 दिव्यांगजन को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

एक दिव्यांगजन को ब्रेल लिपि की गीता और एक को ब्रेल लिपि की रामायण भी प्रदान की जाएगी। वहीं 10 दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग और 20 को वयोश्री योजना का लाभ दिया जाएगा। पांच दिव्यांगजन को पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की जाएंगी।

दिव्यांगजन के सशक्तीकरण पर जोर

योगी सरकार दिव्यांगजन को समान अवसर और सम्मान देने के साथ उनके सशक्तीकरण और कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध करा रही है। गोरखपुर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम भी इसी कड़ी का हिस्सा है। इससे लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण मिलेंगे और उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों में सुविधा बढ़ेगी।