Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

संभलकर रहें...आज अधिकांश जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ,

राज्य के अधिकांश जिलों में आज बारिश की संभावना है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून और हरिद्वार समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका जताई गई है।

 

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत एवं नैनीताल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना रहेगी।