Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

Assam: ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी, 210 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

असम के कछार जिले में हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 210 करोड़ रुपये है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया।

एसटीएफ महानिरीक्षक पार्थसारथी महंत ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स, असम और कछार पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मिजोरम के रजिस्टर्ड नंबर प्लेट वाली एक कार को सिलचर पुलिस स्टेशन इलाके के सईदपुर में रोका गया और तलाशी के दौरान हेरोइन जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि गाड़ी जब्त कर ली गई है और जांच जारी है। इस बड़ी कामयाबी पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस टीम की तारीफ की है। उन्होंने इसे ड्रग फ्री असम की ओर एक बड़ा कदम बताया है।