Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

Almora News: चार बसें नहीं चलीं, यात्रियों को दिक्कत

अल्मोड़ा डिपो से सोमवार को भी चार बसें नहीं चलीं। बसें न चलने से मुसाफिरों को महंगा किराया देकर टैक्सी का सफर करना पड़ा। हरेला को देखते हुए अन्य दिनों की तुलना में अधिक यात्री स्टेशन पर मौजूद थे। लमगड़ा-दिल्ली, टनकपुर, बेतालघाट-दिल्ली और देहरादून सेवा का संचालन चालकों की कमी के चलते नहीं हुआ। इधर, अल्मोड़ा डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि चालकों की कमी से दिक्कत आ रही है। स्थगित सेवाओं को संचालित करने के प्रयास हो रहे हैं।