Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

स्वास्थ्य विभाग के लिपिक के पास से 19 प्लॉट, 55 लाख रुपये की जमा राशि, 135 ग्राम सोना मिला

Odisha: ओडिशा सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक के कब्जे से उच्च मूल्य के 19 भूखंड, 55 लाख रुपये की जमा राशि और 135 ग्राम सोना सहित कई संपत्तियों का पता लगाया।

एक बयान में कहा गया है कि आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति रखने के आरोप में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने कटक के सिटी अस्पताल के एक वरिष्ठ सहायक के घर और कार्यालय, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) के कार्यालय सहित पांच स्थानों पर एक साथ तलाशी ली।

सतर्कता विभाग ने अपने बयान में कहा कि वरिष्ठ सहायक कटक के सिटी अस्पताल में दो दशकों से अधिक समय से कार्यरत है। उस पर अपने कार्यकाल के दौरान 1.24 करोड़ रुपये की सरकारी धनराशि का गबन करने का आरोप है।